फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान में हुई ऐसी गलती, सोशल मीडिया पर बन गया शहबाज शरीफ का मजाक

Thu, 19 Feb 2026 09:49 PM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा को लेकर बनाए गए बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में शामिल हो रहे हैं। हालांकि, इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाने से पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की एक छोटी सी गलती ने उन्हें हंसी का पात्र बना दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान का हाथ अंग्रेजी में भले ही तंग हो, लेकिन क्रिकेट के मैदान से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वो इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल करता है। टी20 विश्वकप में भारत के हाथों करारी शिकस्त मिलने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा भी टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलते दिखे थे। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के हालिया बयान में एक छोटी सी गलती ने फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को मजाक का पात्र बना दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय एक सामान्य सी घोषणा में अंग्रेजी की वर्तनी की गलती से जगहंसाई करवा बैठा। दरअसल, यह बयान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अमेरिका यात्रा को लेकर जारी किया गया था। इस बयान की पहली ही लाइन में युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका को युनाइट्स स्टेट्स ऑफ अमेरिकाज लिखा गया था।

ये भी पढ़ें: US: ट्रंप ने दोहराया भारत-PAK युद्ध रोकने का बेबुनियाद दावा, फिर बोले- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने किया था फोन
विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में क्या था?
बयान में शहबाज शरीफ की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर बोर्ड ऑफ पीस के उद्घाटन सत्र में भाग लेने के लिए आधिकारिक यात्रा पर जाने की घोषणा की गई थी। वैसे क्रिकेट के मैदान में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए ये आम बात है।

पाकिस्तान सरकार से इस तरह की उम्मीद नहीं ही की जाती है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तानी सरकार ने भी गलत अंग्रेजी के लिए दुनिया में अपनी थू-थू करवाई हो। 

ये भी पढ़ें: इमरान खान मामले में सुलह चाहती है पाकिस्तान सरकार?: शहबाज शरीफ के सहयोगी का दावा- दो बार ऑफर की गई डील
विज्ञापन


इस्राइल के आलोचना में शहबाज कर बैठे थे बड़ी गलती
बीते साल अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक तनावपूर्ण मौके पर भी शहबाज शरीफ सोशल मीडिया पर कथित टाइपो को लेकर सुर्खियों में आए थे। इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए हवाई हमलों की निंदा करते हुए एक स्क्रीनशॉट में दावा किया गया था कि उन्होंने 'आई कंडेम द अटैक' की जगह 'आई कंडोम द अटैक' लिख दिया था।

शहबाज शरीफ की इन गलतियों को तुरंत पाकिस्तानी आवाम ने पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इन छोटी गलतियों ने सोशल मीडिया पर गंभीर कूटनीतिक मुद्दों को मजाक और मीम्स में बदल डाला। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें