फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय उच्चायोग के अनुरोध पर कोई ध्यान नहीं देता पाकिस्तान

Tue, 18 Dec 2018 07:14 PM IST
अजय सिंह अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
इमरान खान
विज्ञापन
भारत के साथ पाकिस्तान की इमरान खान सरकार मधुर संबंधों की चाहे जितनी दुहाई दे, लेकिन भारतीय उच्चायोग के अनुरोध पर वहां का विदेश मंत्रालय कोई ध्यान नहीं देता। यहां तक कि इस्तामाबाद स्थिति भारतीय उच्चायोग के पत्र को भी गंभीरता से नहीं लेता। हालत यह है कि काफी समय से भारतीय उच्चायोग की वेबसाइट काम नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


ऑन लाइन वीजा की प्रक्रिया भी बाधित है। इसके लिए भारतीय उच्चायोग ने पहले भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से अपनी चिंता का साझा करके इसे ठीक कराने का आग्रह किया था, लेकिन अभी तक नतीजा ढाक के तीन पात ही है।

पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने आईएनडी (।।।) 5/२/२०१८ (सी) पत्रांक संख्या का पत्र 14 नवंबर को लिखा। यह पत्र पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को लिखा गया। इसमें उच्चायोग ने भारत सरकार की वेबसाइट को ब्लॉक किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। भारतीय उच्चायोग ने अपनी शिकायत में कहा कि इंडियनवीजाऑनलाइन. गॉव.इन नहीं चल पा रही है। यह ब्लॉक है। इसके चलते तमाम पाकिस्तान के नागरिक अपना वीजा आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के नागरिक इसके लिए लगातार शिकायत भी कर रहे हैं। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान में भारत सरकार से जुड़ी बेवसाइट को ब्लॉक कर दिया गया है। जहां भी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू ..... गॉव.इन का वेब पता है, वह पाकिस्तान में काम नहीं कर रहा है। इसके लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी पाकिस्तान के अधिकारियों से संपर्क साधना चाहा लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हो सका है। भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि इसके चलते कई बार दोनों देशों की सरकारों में संदेश के आदान-प्रदान में कठिनाई आ रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें