फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाधव मामला: भारतीय उच्चायुक्त करेंगे पाक विदेश सचिव से मुलाकात

Wed, 19 Apr 2017 07:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
गौतम बंबावले
विज्ञापन
आशा की जा रही है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले पूर्व नेवल ऑफिसर कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तानी विदेश सचिव तहमिना जंजुआ से आज शाम मुलाकात कर सकते हैं।सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टी की है कि बंबावले ने विदेश सचिव से मुलाकात के लिए समय मांगा है। दोनों की बीच बुधवार शाम मुलाकात होने की संभावना है। यह मुलाकात मुख्य रूप से कुलभूषण मामले पर ही केंद्रित रहेगी। भारत सरकार जाधव को कानूनी सहायता मुहैया कराने की मांग कर रही है। लेकिन पाकिस्तान पिछले एक साल से भारत की इस मांग को नकारता रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार सुबह भारतीय विदेश मंत्रालय ने कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने के मामले में पाक के उपउच्चायुक्त मंसूर अहमद खान को तलब किया था। पाकिस्तान में भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी कुलभूषण जाधव को कथित जासूसी का आरोपी बताकर सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।

पाकिस्तान ने रिटायर्ड अधिकारी जाधव का ईरान से अपहरण किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने 3 मार्च 2016 को जाधव को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


भारत की ओर से कुलभूषण जाधव को मौत की सजा को मजबूत मामला बनाए जाने के बाद सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने जाधव को कानूनी मदद देने से इनकार कर दिया। जाधव (46) को पिछले हफ्ते फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने मृत्युदंड की सजा सुनाई थी, इस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और पाकिस्तान को इसके अंजाम भुगतने की बात कही थी। अगर जाधव को सजा दी गई तो यह एक पूर्व नियोजित हत्या होगी जोकि द्विपक्षीय समझौतों के खिलाफ होगा।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि कानूनन हम कुलभूषण को कानूनी मदद मुहैया नहीं करा सकते क्योंकि व जासूसी में शामिल रहे हैं। हालांकि भारत की ओर से कहा गया है कि पिछले एक साल में दर्जन भर से अधिक बार कानूनी मदद की मांग की गई, जिसे पाक ने ठुकरा दिया है।

शुक्रवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावाले ने पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ से मुलाकात की थी और जाधव केस में चार्जशीट व सेना के ऑर्डर की प्रति मांगी थी। इसके अलावा जाधव को कानूनी सहायता मुहैया कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें