पाक जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां को पाकिस्तान जाने का वीजा मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान जाधव की मां को वीजा देने पर विचार कर रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से जाधव की मां को वीजा देने की बात कही गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है वह भारत के अनुरोध पर कुलभूषण जाधव की मां को वीजा देने पर विचार कर रहा है।
Considering giving Kulbhushan Jadhav's mother a visa on India's request says Pakistan Foreign Office: Pak media
— ANI (@ANI_news) July 13, 2017
हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि जाधव की मां को पाक वीजा देने की जानकारी नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से काउंसलर ऐक्सेस देने और जाधव की मां को वीजा देने के मामले में अभी कोई प्रगति नहीं है।
There has been no change in position on providing consular access & visa for his mother; no progress on that front: MEA on #KulbhushanJadhav pic.twitter.com/0e4M244Yyq
— ANI (@ANI_news) July 13, 2017