भारत द्वारा पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस
- फोटो : Getty Images
एक ओर जहां कुलभूषण जाधव जिनपर पाकिस्तान की ओर से जासूसी के आरोप लगाए गए हैं और बिना निष्पक्ष सुनवाई के ही उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। वहीं दूसरी ओर भारत द्वारा भी जासूसी की गतिविधियां करते हुए 27 पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा गया । उन्हें न सिर्फ पाकिस्तानी अधिकारियों से मिलने दिया गया बल्कि उनके लिए न्यायिक व्यवस्था के तहत निष्पक्ष सुनवाई भी सुनिश्चित की गई।
ये भी पढ़ें- कुलभूषण पर ईरान को हथियार बनाएगा भारत, मुस्लिम देशों से साधा संपर्क
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार इन 27 में से 5 जासूसों को ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था, उनके पास से अति गोपनीय दस्तावेज मिले हैं।
सूत्रों के अनुसार इन पाकिस्तानी जासूसों पर भारतीय न्याय व्यवस्था के तहत निष्पक्ष कार्रवाई की गई। उनमें से अधिकतर को सैन्य प्रतिष्ठानों में संदिग्ध गतिविधियां करते हुए पकड़ा गया। लेकिन इनमें से किसी को भी मौत की सजा नहीं दी गई।
ये भी पढ़ें- ...तो पाकिस्तान ने अपनी इज्जत बचाने के लिए कुलभूषण को सुनाई फांसी की सजा
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव केस में भारत के कई बार कहने के बावजूद भी कुलभूषण को भारतीय अधिकारियों से नहीं मिलने दिया गया। इतना ही नहीं जाधव को अचानक से सीक्रेट मिलिट्री ट्रायल के जरिए फांसी की सजा सुना दी गई।