फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने गुजरात की समुद्री सीमा पर 18 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

Sun, 09 Apr 2017 10:12 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
विज्ञापन
पाकिस्तान - फोटो : social media
विज्ञापन
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी पीएमएसए ने गुजरात से लगी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी इंडियन कोस्ट गार्ड ने रविवार को दी। 
विज्ञापन


कोस्ट गार्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने पोरबंदर, ओखा और मंगरोल की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से तीन भारतीय नाव को जप्त किया है जिनमें 18 मछुआरे सवार थे। जप्त की गई नाव कुछ दिन पहले पोरबंदर के तट से रवाना हुई थीं। 

अप्रैल माह में हुई यह इस तरह की पहली घटना है। मार्च के महीने में ही पाकिस्तान ने भारत की 40 नाव सहित 231 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। 26 मार्च के दिन पाकिस्तान ने 19 भारतीय बोट सहित 100 मछुआरों को गिरफ्त में लिया था। वहीं मार्च में भारत ने एक बोट सहित 9 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें