पाकिस्तान में आज उस वक्त हादसा हो गया जब वायुसेना के जवान रुटीन एक्सरसाइज के लिए हवा में हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। इसी दौरान अचानक से हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। विमान एक खेत में जाकर गिर गया। राहत की बात ये रही कि इसमें किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं है। दोनों पायलट सुरक्षित हैं। वहीं, वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि 18 महीने के भीतर यह तीसरी दुर्घटना है। पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान एयर फोर्स का विमान पंजाब प्रांत के अटक में क्रैश हो गया था। हालांकि, उस दौरान भी बड़ा नुकसान नहीं हुआ था।