फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अहीर बोले- भारत को PoK लेने से कोई नहीं रोक सकता

Fri, 17 Nov 2017 04:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि भारत पाकिस्तान के पाक अधिकृत (पीओके) लेना चाहे तो कोई भी उसे रोक नहीं सकता है। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह क्षेत्र भारत का हिस्सा है। 
विज्ञापन


अहीर ने कहा कि पिछली सरकार की गलतियों के कारण ही पीओके पर इस्लामाबाद के अधीन है। एक कार्यक्रम से इतर अहीर ने कहा, ‘मैं कहता हूं कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा है और पिछली सरकार की गलतियों के कारण यह पाकिस्तान के साथ है।

यदि हम पीओके को वापस लेने का प्रयास करें तो कोई भी हमें नहीं रोक सकता है क्योंकि यह हमारा अधिकार है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आतंकियों को वापिस पाकिस्तान भेजने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


अहीर का यह बयान नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के उस बयान के कुछ दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाक भारत को पीओके लेने की अनुमति नहीं देगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री अब्दुल्ला ने पिछले सप्ताह यह बयान देकर विवाद पैदा कर दिया था कि पीओके कश्मीर का हिस्सा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें