फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-पाक के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर भारत की आपत्ति, कहा-खड़ी होंगी समस्याएं

Wed, 12 Oct 2016 08:50 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
विज्ञापन
भारत ने रूस के समक्ष वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन से पहले पाकिस्तान के साथ उसके सैन्य अभ्यास को लेकर आपत्ति जता दी है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ऐसा देश है जो आतंकवाद को प्रायोजित करता है और इसे राज्य नीति के रूप में प्रयोग में लाता है। इससे आने वाले दिनों में समस्याएं खड़ी होंगी।  
विज्ञापन


रूसी न्यूज एजेंसी रिया नवोस्ती को दिए साक्षात्कार में रूस में भारत के राजदूत पंकज सरन ने कहा कि हमने रूस तक पाकिस्तान के साथ उसके सैन्य सहयोग पर अपने विचार पहुंचा दिए हैं। हमने कहा है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास का रूस का फैसला गलत है। 

सरन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब गोवा में दोनों देशों के बीच वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन होने वाला है। यह सम्मेलन शनिवार को गोवा में होगा, जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हिस्सा लेंगे। पुतिन 14 अक्तूबर को भारत पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


शिखर सम्मेलन के अलावा रूसी राष्ट्रपति 16 अक्तूबर को होने वाली ब्रिक्स की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। वैसे तो भारत ने विरोध दर्ज करा दिया है, लेकिन रूस ने इसे चिंता का विषय नहीं माना है। उसका कहना है कि वह क्षेत्र के अन्य देशों के साथ भी इस तरह सैन्य अभ्यास करता रहता है। सरन ने कहा कि ब्रिक्स समूह की बैठक में विश्व के अन्य ज्वलंत मुद्दों के साथ ही आतंकवाद का मुद्दा भी जरूर उठेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें