फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक: 'वन प्वॉइंट एजेंडा' लेकर नवाज ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Mon, 03 Oct 2016 11:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नवाज शरीफ - फोटो : file photo
विज्ञापन
पाक पीएम नवाज शरीफ ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में पाकिस्तान के वे नेता भी शामिल हुए हैं जो नवाज को पानी पीकर कोसते हैं। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने भी कुछ समय के लिए नवाज से दुश्मनी किनारे रख बैठक में हिस्सा लिया है। पाक मीडिया के मुताबिक नवाज की सर्वदलीय बैठक में 'वन प्वॉइंट एजेंडा' तय हुआ। पाक का यह वन प्वॉइंट एजेंडा है 'कश्मीर'। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बैठक में पाक पीएम नवाज के अलावा तमाम विपक्षी भारत के खिलाफ जमकर जहर उगल रहे हैं। नवाज और अन्य दलों ने सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि अब की बार कश्मीर को पाक में मिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। 

पड़ोसी मुल्क के सभी दलों की आमराय से इस बात पर सहमति बन रही है कि पाक सरकार बड़े देशों का समर्थन हासिल करने के लिए सभी जगह अपने राजनयिक भेजेगी और वे वहां जाकर कश्मीर के बारे में गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन


नवाज की बैठक में यह भी तय हुआ कि पाक की तरफ से एक शिष्ट मंडल संयुक्त राष्ट्र भी जाएगा जो वहा मानवाधिकारों की दुहाई देकर कश्मीर का मुद्दा उठाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

नवाज के गले हड्डी बने इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

सूत्रों की मानें तो नवाज शरीफ सर्वदलीय बैठक में और भी तमाम मुद्दों पर बात कर सकते हैं। इनमें पिछले दिनों पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की बारे बात हो सकती है। 

हाल ही में पीएम मोदी ने सिंधु जल समझौते की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। नवाज शरीफ इस मुद्दे को भी बैठक में उठा सकते हैं। 

इसके अलावा पाक को गहरा धक्का देने वाली सार्क सम्मेलन का मुद्दा भी अहम होगा। इस बार नवंबर में पाकिस्तान में सार्क सम्मेलन आयोजित होना था, लेकिन उड़ी हमले के बाद भारत ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। भारत के समर्थन ने भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मालदीव और बांग्लादेश ने भी सार्क सम्मेलन से किनारा कर लिया था। आखिरकार पाक को यह सम्मेलन रद्द करना पड़ा।

पाक को सबक सिखाने के लिए भारत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसे अलग-अलग थलग करने  और आतंकी राष्ट्र घोषित करने की कोशिशें तेज की हैं, जिसका असर भी दिखाई दे रहा है। इस पर पाक की एक के बाद एक बौखलाहट सामने आ रही हैं। यही वजह है कि पाक भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से भी इनकार कर रहा है। नवाज की सर्वदलीय बैठक में इस बात पर भी चर्चा होना लाजमी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें