फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी और रॉ की चाल समझ चुकी है' पाक सेना

Fri, 02 Sep 2016 12:26 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना प्रमुख राहील शरीफ ने कहा कि मोदी हों या रॉ वह दुश्मन की चालों को अच्छी तरह समझ चुके हैं। जनरल राहील शरीफ ने गिलगित में कहा कि पाकिस्तानी सेना घरेलू सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एपीपी के मुताबिक उन्होंने ये बात गुरुवार को चीन पाकिस्तान आर्थिक परिवहन परियोजना की दो दिवसीय समारोह के दौरान कही। पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख राहील ने कहा कि चाहे 'मोदी' हो या 'रॉ' हम दुश्मन की चाल को अच्छी तरह समझ चुके हैं।

उन्होंने कहा, "मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि हम सही दिशा की ओर जा रहे हैं, हम भ्रष्टाचार और आतंकवाद के गठजोड़ को हर कीमत और हर स्तर पर तोड़ेंगे।" सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान के लिए आतंकवाद एक बड़ी चुनौती है और जिस तरह हमने आतंकवाद पर काबू पाया दुनिया में कोई ऐसा नहीं कर सका है।
विज्ञापन


राहील शरीफ का कहना था कि दुनिया चाहे कुछ भी समझे लेकिन हम अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा योजना देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी सुरक्षा हर कीमत पर सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें