फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो ट्रेन में पेंटिंग : अहमदाबाद में गिरफ्तार इतालवी नागरिकों से पूछताछ करेगी केरल पुलिस

Tue, 04 Oct 2022 06:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

केरल पुलिस गिरफ्तार चारों इतालवी नागरिकों से पूछताछ के साथ ही पुष्टि करेगी कि कुछ महीने पहले कोच्चि मेट्रो के डिब्बों को खराब करने के पीछे क्या यही गिरोह था।
विज्ञापन
अजमेर में फर्जी वकील बनकर जेल आया व्यक्ति - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल पुलिस इटली के उन चार नागरिकों से पूछताछ करेगी जिन्हें अहमदाबाद पुलिस ने मेट्रो ट्रेन के डिब्बों पर पेंटिंग बनाने के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। केरल पुलिस पूछताछ के साथ ही पुष्टि करेगी कि कुछ महीने पहले कोच्चि मेट्रो के डिब्बों को खराब करने के पीछे क्या यही गिरोह था।

विज्ञापन


मेट्रो पुलिस स्टेशन के प्रभारी सहित चार सदस्यीय टीम जल्द ही गिरोह से पूछताछ करने के लिए अहमदाबाद जाएगी। समझा जाता है कि चारों इतालवी नागरिक अंतरराष्ट्रीय समूह "रेल गुंडों" के सदस्य हैं जो वाहनों और सार्वजनिक संपत्तियों पर पेंटिंग बनाते हैं।

हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि क्या वही गिरोह कोच्चि की घटना में शामिल था।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य की एक पुलिस टीम जल्द ही अहमदाबाद रवाना होगी। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि गिरफ्तार इतालवी नागरिकों ने ही कुछ महीने पहले कोच्चि मेट्रो के डिब्बों को खराब किया था। लेकिन, हमारी पूछताछ के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें