फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: राहुल बोले- दोषियों को माफ नहीं करेगा भारत, शहीदों के परिवार का दुख देश का दुख

Wed, 22 Apr 2026 01:28 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश इस कायराना हमले को न भूलेगा, न दोषियों को माफ करेगा। राहुल ने कहा कि शहीदों के परिवारों का दुख पूरे देश का दुख है और भारत आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा।

विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने पोस्ट में राहुल ने कहा कि देश इस कायराना हमले को कभी नहीं भूलेगा और दोषियों को कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों के परिवारों का दुख पूरे देश का दुख है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि पिछले साल पहलगाम में हुए हमले में जिन बहादुर लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनकी याद आज भी दिल को झकझोर देती है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की शहादत हमेशा देश की आत्मा में दर्ज रहेगी और भारत आतंक और नफरत फैलाने वाली ताकतों के सामने कभी नहीं झुकेगा।

ये भी पढ़ें:- विश्व पृथ्वी दिवस: 'नई पीढ़ियों के लिए धरती को बचाना हमारी प्रतिज्ञा है', पीएम मोदी ने दिया दुनिया को संदेश
विज्ञापन


देश कभी नहीं भूलेगा- खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 2025 में हुए इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि देश हमेशा उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन


भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की सराहना की
इस दौरान खरगे ने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े कई ठिकानों को नष्ट किया गया।

ये भी पढ़ें:- DGCA: CBI अदालत में डीजीसीए के उप-निदेशक समेत दो आरोपी पेश, एजेंसी ने पांच और दिन की कस्टडी मांगी; मामला क्या?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें