फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक में शाह-राजनाथ का रुख सराहनीय'; शरद पवार ने की तारीफ, कही यह बात

Sun, 27 Apr 2025 11:08 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि पहलगाम हमले पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने परिपक्व रुख अपनाया और स्वीकार किया कि सरकार की ओर से चूक हुई थी। 24 अप्रैल को हुई बैठक में सरकार की तरफ से शाह और सिंह के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


पवार ने कहा कि सरकार की तरफ से बुलाई बैठक में उनकी पार्टी की तरफ से लोकसभा में पार्टी की नेता सुप्रिया सुले शामिल हुईं थीं। उन्होंने कहा, एक बात ने मुझे संतुष्टि दी। देश के शीर्ष पर बैठे नेता, चाहे वह रक्षा मंत्री हों या गृह मंत्री, उन्होंने बहुत परिपक्व दृष्टिकोण अपनाया और स्वीकार किया कि कहीं न कहीं हमारी (सरकार) ओर से कमी रही है।

यहां एक कार्यक्रम में पवार ने कहा कि हमले से संबंधित कुछ प्रश्नों पर विचार किए जाने की जरूरत है। लेकिन, सरकार ने इस कमी के रूप में स्वीकार कर लिया है तो अभी इस पर बहस करने का समय नहीं है। इस समय सभी के सामने प्राथमिकता यह है कि जिन लोगों पर हमला हुआ है उनके जीवन में विश्वास का माहौल कैसे बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें