सूचना प्रसारण की संसदीय समिति ने ‘पद्मावती’ के निर्देशक संजय लीला भंसाली और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को को बुलाया है। इतिहास के साथ छेड़छाड़ के विवाद में फंसी फिल्म को लेकर समिति भंसाली और जोशी की प्रतिक्रिया जानना चाहती है।
पढ़ें: पद्मावती विवादः SC ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा- बेवजह बयानबाजी बंद करो
समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही 30 सदस्यों के पैनल ने फिल्म के निर्माताओं के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड के अधिकारियों को भी फिल्म के बारे में चर्चा करने के लिए बुलाया है।
समिति की अगली बैठक की तारीख बृहस्पतिवार को तय की गई है। रोचक बात यह है कि अभिनेता परेश रावल और राज बब्बर भी इस पैनल के सदस्य हैं जो कि फिल्म से संबंधित विवाद की जांच करेगी।
पढ़ें: उत्तराखंड में ‘पद्मावती’ को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, जानने के लिए करें क्लिक
दोनों ही अभिनेता संसद सदस्य भी हैं। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि भंसाली समिति के सामने पेश होने से बच रहे हैं और यह अभी तय नहीं हो सका है कि वे आएंगे। वहीं फिल्म को अभी भी सेंसर बोर्ड की तरफ से प्रमाणपत्र नहीं मिला है।