फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद: भंसाली के साथ खड़े हुए फिल्म उद्योग से जुड़े लोग, देशभर में 15 मिनट नहीं होगी शूटिंग

Sun, 26 Nov 2017 06:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए फिल्मकार से लेकर फिल्म कर्मियों तक सैकड़ों लोगों ने रविवार को 15 मिनट तक शूटिंग रोकने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इंडियन फिल्म्स एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) ने कहा है कि देश भर में 19 अन्य फिल्म और टीवी उद्योग के संगठनों के साथ सृजनात्मक क्षेत्र में अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार की रक्षा के लिए 15 मिनट तक शूटिंग रोकी जाएगी।

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए), वेस्टर्न इंडिया सिनेमेटोग्राफर्स एसोसिएशन, स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन, द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड, एसोसिएशन ऑफ वॉइस आर्टिस्ट्स, सिने कॉस्ट्यूम एंड मेकअप आर्टिस्ट एंड हेयर ड्रेसर एसोसिएशन, सिने सिंगर एसोसिएशन, मूवी स्टंट आर्टिस्ट्स एसोसिएशन समेत अन्य यहां रविवार को फिल्म सिटी में ‘मैं आजाद हूं?’ प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें