फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Award: कोटा सच्चिदानंद शास्त्री के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी, दिल जीत लेगी सादगी, देखें वीडियो

Wed, 22 Mar 2023 07:46 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सच्चिदानंद शास्त्री की भाषा पर मजबूत पकड़ है वह केवल तीसरी कक्षा तक पढ़े हैं। इन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में हरिकथा की कथा कला में शिक्षा हासिल की। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको पद्म श्री से सम्मानित किया।
विज्ञापन
कोटा सच्चिदानंद शास्त्री के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित कर रही हैं। वहां पीएम मोदी समेत अन्य बड़े नेता भी मौजूद हैं। इस बीच बेहद सादगी भरी तस्वीर देखने को मिली जो आपका दिल जीत लेगी। दरअसल, जब आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध हरिकथा कलाकार श्री कोटा सच्चिदानंद शास्त्री पद्म श्री सम्मान लेने आए तो पीएम मोदी उनको देखकर खड़े हो गए और उनसे बातें भी कीं। इस दौरान कोटा सच्चिदानंद शास्त्री नंगे पैर आए थे। 

विज्ञापन


बता दें कि केवल तीसरी कक्षा तक पढ़े सच्चिदानंद शास्त्री की भाषा पर मजबूत पकड़ है, इन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में हरिकथा की कथा कला में शिक्षा हासिल की। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको पद्म श्री से सम्मानित किया।
 

विज्ञापन

पंडवानी लोक गायिका उषा ने पीएम मोदी को किया दंडवत प्रणाम
पंडवानी लोक गायिका उषा को पद्म श्री से नवाजा गया है। जब वह सम्मान लेने से आईं तो उससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  घुटनों के बल बैठकर प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान लिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें