फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम बोले- गियर बदलते हुए एनआरसी से अब एनपीआर की बात कर रही मोदी सरकार

Sat, 18 Jan 2020 10:27 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को विवादास्पद एनआरसी के मुद्दे पर नए सिरे से केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी पर उपजे विवाद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अब गियर बदलते हुए एनपीआर पर बात कर रही है। वे यहां पार्टी मुख्यालय में नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनपीआर बदले हुए नाम से दरअसल एनआरसी ही है। हमारा मकसद नागरिकता कानून और एनपीआर का विरोध करना और इनके खिलाफ जनमत तैयार करना है। उन्होंने कहा कि सीएए की संवैधानिक वैद्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है। हम एनआरसी और सीएए के खिलाफ लड़ रहे हैं। कभी मिल कर तो कभी अलग-अलग।  

चिदंबरम ने कहा कि तमाम राजनीतिक दलों को इनके खिलाफ एकजुट होना चाहिए। उन्होंने भरोसा जताया कि ऐसा ही होगा। चिदंबरम ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष की ताकत का आकलन करने में नाकाम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें