फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी का ट्वीट- हमने देश के आखिरी गांव तक बिजली पहुंचा दी है, चिदंबरम बोले- एक और 'जुमला'

Mon, 30 Apr 2018 11:23 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 फीसदी गांवों तक बिजली पहुंचाने के दावे को एक और ‘जुमला’ बताया है। 

विज्ञापन


युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार रोजगार और अर्थव्यवस्था को नष्ट कर रही है। 2019 लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा होगी। 

पीएम ने ट्वीट किया कि सरकार ने तय समय से पहले ही देश के आखिरी गांव तक बिजली पहुंचा दी है। इस पर चिदंबरम ने कहा कि संप्रग के शासनकाल में 2004-2014 के दौरान लाखों गांवों तक बिजली पहुंचाई गई। 
विज्ञापन


जब वह केंद्र की सत्ता में आए थे तो 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचानी थी। अब वह कह रहे हैं कि उन्होंने सभी गांव तक बिजली पहुंचाई। चिदंबरम ने कहा कि इस सरकार ने मांग खत्म कर दी है। 

नोटबंदी और जीएसटी ने कम से कम 40 फीसदी मझोले उद्योगों को नष्ट कर दिया, जिसके साथ हजारों रोजगार खत्म हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रोजगार के लिए छोटे व मझोले उद्योगों, निर्यातकों और कृषि क्षेत्र पर ध्यान देगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें