फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकुश शासन थोपने की कोशिश कर रहे हैं BJP-RSS, ये खतरनाक चुनौती: चिदंबरम

Thu, 10 May 2018 03:50 AM IST
एजेंसी, मंगलुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने बुधवार को आरोप लगया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में निरंकुश शासन लागू थोपने की कोशिश कर रहे हैं और उनका मुख्य लक्ष्य संघीय प्रणाली को ध्वस्त कर हिंदू राष्ट्र का निर्माण करना है। 

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ‘एक इतिहास, एक भाषा और एक रहन-सहन’ की विचारधारा थोपना चाहती है, जो भारतीय संस्कृति और देश की अनेकता में एकता वाली छवि के लिए खतरनाक चुनौती है। यहां मीडिया से बात करते हुए चिदंबरम  ने कहा, कर्नाटक में भाजपा का पिछला शासनकाल राज्य के इतिहास का सबसे खराब समय था। 

उन्होंने कहा, अपने शासनकाल में उन्होंने (भाजपा ने) तीन मुख्यमंत्री बदले थे। उनके पास दिखाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है तो अब वे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर आक्रमण कर रहे हैं। मेरा सवाल है कि वे अपनी उपलब्धियों पर अभियान क्यों नहीं चला रहे? 
विज्ञापन


चिदंबरम ने आगे कहा, भाजपा कर्नाटक के जरिए दक्षिण भारत में प्रवेश की कोशिश कर रही है और हमें उन्हें रोकना चाहिए। ये दक्षिण भारत की विविधता के लिए खतरनाक संकेत हैं।
 
चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना करते हुए कहा, उन्हें अपने पद की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, प्रधानमंत्री का अपने चुनावी भाषण में फील्ड मार्शल करियप्पा और जनरल थिमैया के बारे में कहा गया हर बयान पूरी तरह गलत था। उन्होंने कहा, उन्हें (प्रधानमंत्री को) ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें एक भाजपा प्रवक्ता की तरह जो भी दिमाग में आता रहे वो नहीं बोलते रहना चाहिए।

जीएसटी के दायरे में आए पेट्रोल-डीजल
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि पेट्रोल और डीज को गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के दायरे में लाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इसलिए ऐसा नहीं कर रही, क्योंकि वह जनता को लूटना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें