फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम बोले: गोवा में गैर भाजपा वोट तोड़ रही हैं टीएमसी और आप, केवल कांग्रेस ही भाजपा को हरा सकती है

Sun, 26 Dec 2021 05:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक दलों की ओर से बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और दावों-वादों का दौर जारी है। चिदंबरम ने रविवार को कहा कि भाजपा को हराने की क्षमता केवल कांग्रेस में ही है। 
विज्ञापन
पी चिदंबरम - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम आदमी पार्टी (आप) गोवा में गैर भाजपा वोट को तोड़ने का काम कर रही हैं और केवल कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो भाजपा को हराने की क्षमता रखती है। चिदंबरम गोवा में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी और मतदाताओं के प्रति वफादारी पहला मानक रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार जीत के बाद भी पार्टी और जनता के प्रति वफादार बने रहेंगे। 

विज्ञापन


चिदंबरम का यह बयान राज्य में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सियो रेजिनाल्डो लौरेंको की ओर से विधायक पद से इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद आया है। लौरेंको के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की 40 सदस्यीय विधानसभा में केवल दो सीटों पर मौजूदगी रह गई है। इस्तीफा देने के बाद लौरेंको तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं, इस महीने की शुरुआत में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नायक ने भी अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा कुछ महीने पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरो भी कांग्रेस का साथ छोड़कर तृणमूल कांग्रेस के खेमे में शामिल हो गए थे।

'सभी सीटों पर गहरी पकड़ वाली पार्टी केवल कांग्रेस'
समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में चिदंबरम ने कहा कि गोवा की सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में गहरी पकड़ वाली एकमात्र पार्टी कांग्रेस है। लोग जानते हैं कि केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसमें भाजपा को हराने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही है जो भाजपा को उसकी पैसे की ताकत और सत्ता का दुरुपयोग करने के बाद भी हरा सकती है। पार्टी में हालिया इस्तीफों और नेताओं के टीएमसी से जुड़ने के सवाल पर चिदंबरम ने कहा कि मैं किसी पार्टी के उद्देश्य या रणनीति पर टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन केवल दो कांग्रेस विधायक ही टीएमसी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


टीएमसी में गए लौरेंको को बताया हारा हुआ प्रत्याशी
उन्होंने कहा, '99 फीसदी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के साथ बने हुए हैं। मैं इस बात से नाखुश नहीं हूं कि रेजिनाल्डो लौरेंको टीएमसी में शामिल हो गए। टीएमसी ने हमारे हाथों से एक हारा हुआ प्रत्याशी लिया है। अगर टीएमसी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो भी उन्हें हार का ही सामना करना पड़ेगा।' चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और कर्टोरिम निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता लौरेंको को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस सवाल पर कि क्या कांग्रेस को लगता है कि टीएमसी और आप, भाजपा की मदद कर रही हैं, चिदंबरम ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई में कांग्रेस विजयी होगी।

'भाजपा ने 10 साल में गोवा को केवल बर्बाद किया है'
गोवा में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के के चेहरे के सवाल पर चिदंबरम ने कहा कि जब सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी उसके बाद उनसे परामर्श करके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। राज्य में भाजपा की सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि यह सरकार दलबदलुओं की, दलबदलुओं की ओर से और दलबदलुओं के लिए है। भाजपा ने राज्य में 10 साल शासन किया है और गोवा की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और संस्कृति को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि गोवा की जनता भाजपा की सरकार से बहुत त्रस्त हो गई है और बड़े बदलाव की मांग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें