फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम ने बोला मोदी सरकार पर हमला, कहा- एनआरसी से जुड़ा हुआ है एनपीआर

Sat, 04 Jan 2020 05:45 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पी चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। चिदंबरम ने कहा कि एनपीआर साफ तौर पर एनआरसी से जुड़ा हुआ है। गृह मंत्री क्यों नहीं कहते कि हम एनपीआर करेंगे लेकिन एनआरसी नहीं करेंगे। उन्हें साफ कहना चाहिए की एनआरसी लागू नहीं होगा। हम जनगणना से संबंधित सिर्फ एनपीआर करेंगे। जनगणना के अलावा और कुछ नहीं होगा।

विज्ञापन



 
भाजपा को साफ कहना चाहिए कि हम एनसीआर पर आगे नहीं बढ़ेंगे क्योंकि असम में इसके उलट नतीजे देखने को मिले हैं। जब हमने 2010 में एनपीआर किया था तब असम एनआरसी नहीं था। हमारे पास ऐसा कोई कड़वा अनुभव नहीं था कि 19 लाख लोगों से ज्यादा लोगों को राज्य का माना ही नहीं जा रहा।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कमरे में कुल 19 लाख छह हजार छह सौ सत्तावन हाथी हैं। आप हाथियों को नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं? हाथी वहां बैठे हुए हैं। आप उन हाथियों को देखकर भी अनजान बन रहे हैं और आपको लगता है कि कोई समस्या ही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें