फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम का अरुण जेटली पर पलटवार, अर्थशास्त्रियों को फर्जी बताने पर साधा निशाना

Wed, 20 Mar 2019 02:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 अर्थशास्त्रियों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा निशाना साधने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को उन पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या सरकार से सहमति जताने वाले लोग जी हुजूरी करने वाले हैं।

विज्ञापन


चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, जेटली जी के मुताबिक, जो सरकार से असहमति रखता है उसकी फितरत ही विरोध करने वाली है। क्या हम यह कह सकते हैं कि जो सरकार से सहमत है वो उनके मालिक की जी हुजूरी करने वाला है? 
 



दरअसल, जेटली ने 108 अर्थशास्त्रियों की मंगलवार को आलोचना की और उनके कथन को ‘फर्जी’ करार दिया था। उन्होंने कहा था कि उल्टी बातें करना इनकी फितरत रही है और ये मौजूदा सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर राजनीति के तहत गढ़े गए ज्ञापनों पर कई बार हस्ताक्षर कर चुके हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 108 अर्थशास्त्रियों और सामाजिक विज्ञानियों ने पिछले सप्ताह एक साझा पत्र जारी कर देश में सांख्यिकी आंकड़े को प्रभावित करने में राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर चिंता जतायी थी। इसमें ज्यां ड्रेज (इलाहबाद विश्वविद्यालय), एमिली ब्रेजा (हार्वर्ड यूनिवर्सिटी), सतीश देशपांडे (दिल्ली विश्वविद्यालय), एस्थर डुफलो (एमआईटी, यूएस) और जयती घोष (जेएनयू) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें