आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की जमानत याचिका का विरोध किया है। अपने जवाब में ईडी ने कहा कि चिदंबरम ने व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने कार्यालय का दुरुपयोग किया। नियमित जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी।