फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: अस्पताल में ऑक्सीजन का रिसाव, कर्मी की तत्परता से बचाए गए 14 मरीज

Thu, 29 Apr 2021 03:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, औरंगाबाद।

सार

  • रात करीब 11.30 बजे एक पेड़ की शाखा गिर गई और फिर ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के परभणी जिला अस्पताल में मंगलवार रात अचानक ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा लेकिन एक कर्मचारी की तत्परता से 14 मरीजों की जान बच गई। दरअसल, पेड़ की एक शाखा ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले पाइप पर गिर जाने के कारण यह रिसाव होने लगा था।

विज्ञापन


उप जिलाधिकारी संजय कुंडेतकर ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी को जैसे ही ऑक्सीजन रिसाव का पता चला, उसने सभी मरीजों को बड़े ऑक्सीजन सिलिंडरों के साथ जोड़ दिया ताकि मरीजों की सांस चलती रहे।

अस्पताल के आपात और बर्न वार्ड में स्टोरेज टैंक से जिस पाइप के जरिए मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति हो रही थी, उस पर रात करीब 11.30 बजे एक पेड़ की शाखा गिर गई और फिर ऑक्सीजन का रिसाव होने लगा था।
विज्ञापन


कर्मचारी ने आनन-फानन में सभी 14 मरीजों की सांसें जारी रखने के लिए उन्हें बड़े ऑक्सीजन सिलिंडरों के साथ जोड़ दिया। इस बीच रिसाव वाले हिस्से की मरम्मत के लिए करीब 2-3 मिनट तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद कर दी गई।

ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुबह 4 बजे ही शुरू हो पाई। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को नासिक के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन बाधित होने के कारण 22 कोरोना मरीजों को मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें