फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के..: 'संजीवनी एक्सप्रेस' लेकर बंगलूरू पहुंचीं महिलाएं चालक, रेल मंत्री ने की प्रशंसा

Sat, 22 May 2021 02:52 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, बंगलूरू।

सार

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश में जारी ऑक्सीजन किल्लत को दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। पूरी तरह से महिला चालक दल द्वारा संचालित ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन जमशेदपुर से 120 मीट्रिक टन चिकित्सा ऑक्सीजन के साथ बंगलूरू पहुंच गई। इसकी जमकर सराहना हो रही है।
विज्ञापन
Oxygen Express train piloted by an all female crew - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। देश में हर रोज 2.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं और 4 हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश में जारी ऑक्सीजन किल्लत को दूर करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। पूरी तरह से महिला चालक दल द्वारा संचालित ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन जमशेदपुर से 120 मीट्रिक टन चिकित्सा ऑक्सीजन के साथ बंगलूरू पहुंच गई। इसकी जमकर सराहना हो रही है।

विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया, ''कर्नाटक के लिए सातवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुक्रवार को टाटानगर (जमशेदपुर) से बंगलूरू पहुंची है। केवल महिलाओं पर आधारित चालक दल द्वारा संचालित यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन राज्य में कोविड-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।''

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आठवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी आज सुबह 109.2 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस लेकर गुजरात के जामनगर से बंगलूरू पहुंची। राज्य सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए प्रतिदिन 1,200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की है।
विज्ञापन


कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 32,218 नए मामले आए और 353 मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23.67 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 24,207 हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें