फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: हर बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये की FD कराएगी ये कंपनी

Fri, 20 Apr 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंग असमानता को खत्म करने के लिए देश की सबसे बड़ी हेल्थकेयर कंपनी ऑक्सी ने घोषणा की है कि वह हर नवजात लड़की के जन्म पर 11 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराएगी। ताकि बच्ची को भविष्य में शिक्षा या पेशेवर लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिल सके। 

विज्ञापन


ऑक्सी ने बताया, ऑक्सी गर्ल चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत देश में जन्मी हर बच्ची के लिए उसके जन्म के वक्त ही 11 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट कराई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत मां को तीन माह के गर्भ से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। हर धर्म, सामाजिक स्थिति और भौगोलिक क्षेत्र के अभिभावकों को इसका लाभ मिलेगा। 

इस योजना का मकसद लड़कियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। लड़की 18 साल की होने पर इस धन का इस्तेमाल कर पाएगी। इसे वह शिक्षा, व्यवसायिक लक्ष्य या जहां भी वह चाहे खर्च कर सकेगी। यह धन बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए होगा और कोई अन्य इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें