फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार घोषित करेगी ‘हिंदी वर्ड ऑफ द् ईयर’

Thu, 16 Nov 2017 09:50 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
oxford
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार साल का सबसे लोकप्रिय हिंदी शब्द घोषित करेगी। 2017 के लिए इसका चयन किया जाएगा। इस शब्द को कई मानकों पर खरा उतरना होगा। यह हिंदी शब्द कोई ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति का स्वरूप होगा, जिसे इस साल लोगों के बीच बहुत ज्यादा पसंद किया गया हो। 
विज्ञापन


पढ़ें: हिंदी सीख रही हैं ममता बनर्जी, शब्दकोश खरीदने के बाद टीचर की तलाश

चयनित शब्द सालभर के लोकाचार, मनोभाव और मानसिक व्यस्तताओं को दर्शाने वाला होगा। हालांकि यह जरूरी नहीं कि यह कोई नया शब्द हो बल्कि इसका किसी भी तरह 2017 से बहुत मजबूत संबंध होना चाहिए। इस शब्द की घोषणा जनवरी 2018 में होगी।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने देशभर के हिंदी बोलने वालों से इस शब्द के चयन में मदद करने का आह्वान किया है। इसके लिए शब्द को 29 नवंबर से पहले भेजना होगा। आम लोगों से सुझाव लेने के बाद इस शब्द का चयन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के हिंदी शब्दकोश दल द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें: राहुल गांधी बोले- मोदी का सूट छोड़ना अच्छा है लेकिन लूट का क्या? 

साथ ही एक भाषा विशेषज्ञों की समिति भी इस काम में मदद करेगी। इस समिति में लेखक-प्रकाशक नमिता गोखले, भारतीय भाषा विशेषज्ञ कृतिका अग्रवाल, पत्रकार सौरभ द्विवेदी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया की वरिष्ठ संपादकीय प्रबंधक मलिका घोष और रांची विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पूनम निगम सहाय शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें