फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में ओवैसी ने कहा- कांग्रेस से पैसा लो और केवल मुझे वोट दो

Tue, 14 Jan 2020 09:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
विज्ञापन
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने लोगों से कहा है कि वह कांग्रेस से पैसा लें लेकिन केवल उन्हें ही वोट करें। वहीं तेलंगाना में हुई हिंसा को लेकर उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

विज्ञापन




ओवैसी ने कहा, 'कांग्रेस के लोगों के पास बहुत पैसा है, इसे उनसे ले लें। यह आपको मेरी वजह से मिलेगा। केवल मुझे वोट करें। यदि वह आपको पैसा देते हैं तो ले लें। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि वह अपना रेट बढ़ाएं। मेरी कीमत सिर्फ दो हजार रुपये नहीं है। मैं इससे कहीं अधिक मूल्यवान हूं।'

 


12 जनवरी को तेलंगाना के भैंसा में दो समुदाय के बीच संघर्ष हुआ। जिसमें 13 घरों और 26 वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। इसपर ओवैसी ने कहा, 'यह घटना निंदनीय है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि वे सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। मैं यह भी मांग करता हूं कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए। मैं भैंसा के लोगों से अपील करता हूं कि वह शांति बनाए रखें।'   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें