फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी बोले मैं आंदोलनजीवी हूं, सीएए के नियम बनने पर हम दोबारा सड़कों पर निकलेंगे

Tue, 09 Feb 2021 10:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में आंदोलन होते रहेंगे। सरकार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के नियम बनाएगी, उसके बाद लोग दोबारा सड़कों पर उतरेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में जारी चर्चा में भाग लेते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलनजीवी और परजीवी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया लेकिन इसमें बुराई क्या है और आंदोलन होते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं एक आंदोलनजीवी हूं। खुलकर बोल रहा हूं।’  एआईएमआईएम नेता ने कहा कि सरकार सीएए के नियम बनाएगी, उसके बाद हम दोबारा सड़कों पर निकलेंगे। ओवैसी ने कहा कि नए कृषि कानूनों में ‘काला’ यह है कि कि कृषि राज्यों का विषय है और ये संघवाद के खिलाफ हैं। ओवैसी ने कहा कि सरकार को अपने ‘अहंकार को पीछे रखकर’ इन तीनों कानूनों को वापस लेना होगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चीन के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रही है और प्रधानमंत्री को अपने जवाब में चीन का नाम लेकर बात रखनी चाहिए। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ का भी जिक्र किया। ओवैसी ने दावा किया कि चीन दोबारा भारतीय सैनिकों पर हमला कर सकता है, ऐसे में हमारी क्या तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें