फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी पर बोले ओवैसी- भाजपा को लेना चाहिए सबक, अवैध प्रवासी के मिथक का हुआ भंडाफोड़

Sat, 31 Aug 2019 02:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने शनिवार को एनआरसी की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें 19 लाख से ज्यादा लोगों के नाम शामिल नहीं हैं। वहीं तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को भारतीय नागरिक माना गया है। सूची में भारतीय सेना में अधिकारी रहे मोहम्मद सनाउल्लाह का भी नाम नहीं है। 

विज्ञापन


एनआरसी सूची को लेकर राजनीतिक दलों ने भी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। असम से कांग्रेस सांसद का कहना है कि वह इससे संतुष्ट नहीं हैं। इसपर एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि तथाकथित अवैध प्रवासी के मिथक का भंडाफोड़ हुआ है।

ओवैसी ने कहा, 'भाजपा को इससे सबक लेना चाहिए। उन्हें हिंदुओं और मुसलमानों के संदर्भ में पूरे देश में एनआरसी लागू करने के बारे में पूछना बंद कर देना चाहिए। असम में जो हुआ उससे उन्हें सबक सीखना चाहिए। अवैध प्रवासियों के तथाकथित मिथक का भंडाफोड़ हुआ है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मुझे शक है कि नागरिक संशोधन विधेयक के माध्यम से भाजपा एक विधेयक ला सकती है जिसमें वे सभी गैर-मुस्लिमों को नागरिकता देने की कोशिश कर सकते हैं। जोकि फिर से समानता के अधिकार का उल्लंघन होगा।'
 

हैदराबाद से सांसद ने कहा, 'असम के बहुत से लोगों ने मुझे बताया है कि उनके नाम सूची में शामिल हैं लेकिन उनके बच्चों ने नाम सूची से बाहर हैं। उदाहरण के तौर पर मोहम्मद सनाउल्लाह को लीजिए उन्होंने सेना में सेवा दी। उनका मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। मुझे पूरा विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा।' 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें