- सीआरपीएफ: 22,980 रिक्तियां
- बीएसएफ: 21,465 रिक्तियां
- एसएसबी: 18,102 रिक्तियां
- सीआईएसएफ: 10,415 रिक्तियां
- आईटीबीपी: 6,643 रिक्तियां
- असम राइफल्स: 4,432 रिक्तियां
बताया गया कि साल 2017 में कांस्टेबल (जीडी) के 57 हजार 268 पद कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के माध्यम से भरे गए थे। भर्ती वर्ष 2018 में कांस्टेबल (जीडी) के 58,373 पदों के लिए भर्ती सूचना जारी कर कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली गई थी। इसी तरह सब—इंस्पेक्टर के 1,094 पदों के लिए एसएससी ने परिणाम घोषित कर दिया है। इसके अलावा सहायक कमांडेंट पद के संबध में 466 रिक्तियों की सूचना संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने जारी कर दी है।