फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में 2300 से अधिक श्वान और 1415 घोड़े दे रहे पुलिस में सेवा

Thu, 31 Dec 2020 03:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में 2,300 से अधिक श्वान और 1,415 घोड़े पुलिस को सेवा दे रहे हैं। इस मामले में गुजरात पहले पायदान पर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का नंबर है।

विज्ञापन


पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा जारी एक जनवरी, 2020 तक के आंकड़ों के अनुसार गुजरात पुलिस में सर्वाधिक घोड़े और ऊंट हैं। स्निफर डॉग्स के मामले में महाराष्ट्र और ट्रैकर डॉग्स के मामले में यूपी नंबर एक पर है।


ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ‘ट्रैकर्स डॉग्स’, ‘स्निफर डॉग्स’, घोड़े और ऊंटों सहित 3,867 जानवर हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की इकाई पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार देश में 1,516 स्निफर और 849 ट्रैकर्स डॉक हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 1,415 घोड़े, 28 ऊंट और 59 अन्य जानवर हैं। गुजरात पुलिस की सेवा में सर्वाधिक 574, यूपी में 428, महाराष्ट्र में 298 और मध्य प्रदेश पुलिस की सेवा में 244 जानवर हैं। गुजरात पुलिस के पास 422 घोड़े, 69 स्निफर, 49 ट्रैकर्स डॉग हैं। गुजरात मेें 28 ऊंट और छह अन्य श्रेणी के जानवर हैं।

दिल्ली पुलिस की सेवा में 86 जानवर
उत्तर प्रदेश पुलिस के पास 215 घोड़े, 96 स्निफर और 117 ट्रैकर्स डॉग हैं। महाराष्ट्र पुलिस में 194 स्निफर और 104 ट्रैकर्स डॉग हैं, लेकिन घोड़ा या ऊंट नहीं है। मध्य प्रदेश पुलिस के पास 132 घोड़े, 68 स्निफर और 44 ट्रैकर्स डॉग हैं।

तेलंगाना पुलिस की सेवा में 235, तमिलनाडु में 226, कर्नाटक में 208, पश्चिम बंगाल में 197, राजस्थान में 187, आंध्र प्रदेश में 181, केरल में 157, बिहार में 147 और पंजाब पुलिस की सेवा में 127 जानवर हैं। दिल्ली पुलिस की सेवा में 86 जानवर हैं जिनमें 15 ट्रैकर्स और 59 स्निफर डॉग तथा 12 घोड़े शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें