फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटेलिजेंस ब्यूरो में शामिल होंगे एसएसबी के 2000 जवान

Fri, 08 Sep 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल के लगभग 2000 कर्मियों को इंटेलिजेंस ब्यूरो में ट्रांसफर किया जाएगा। पूर्वी सीमा पर इंटेलिजेंस ब्यूरो की मौजूदगी को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। बता दें कि भारत पूर्वी सीमा पर रोड और अन्य मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। 
विज्ञापन


अगले साल तक सशस्त्र सीमा बल के सिविलियन कैडर के 2,765 पोस्ट को आईबी कमांड के अंतर्गत शिफ्ट किया जाएगा। पीटीआई की खबर के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि एसएसबी की सिविल विंग के कर्मियों को आईबी को ट्रांसफर करने के लिए एक खाका तैयार किया गया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि मैनपावर और इन्फ्रास्ट्रक्चर के ट्रांसफर के लिए 300 पन्नों का प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। प्रपोजल को एसएसबी हेडक्वार्टर में तैयार किया गया है, जिस पर गृह मंत्रालय और एनएसए आखिरी मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन


पढें: इंडो-नेपाल बॉर्डर के पिलर डिजाइन करेगा भारत

अधिकारी ने बताया कि इस कैडर के कर्मियों की औसत उम्र 50 साल है और उन्होंने नेपाल व भूटान सीमा पर रहने वाले लोगों के साथ लंंबे समय तक काम किया है। इन कर्मियों ने न केवल सीमा पर रहने वाले लोगों को मुख्यधारा के साथ जोड़ने का काम किया है, बल्कि सीमा पर एसएसबी के लिए आंख और कान का भी काम किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें