फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Outreach: चुनावी प्रक्रियाओं में सुधार के लिए EC ने शुरू की पहल, सियासी दलों के साथ बैठक का रखा प्रस्ताव

Tue, 11 Mar 2025 05:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Outreach: चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे हैं। आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से बैठक करने का प्रस्ताव दिया है, ताकि चुनाव कानून के तहत प्रक्रिया को और बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों के बीच चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है ताकि चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके। आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सियासी दलों से 30 अप्रैल तक 'किसी भी अनसुलझे मुद्दे' पर सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया है। ये मुद्दे चुनावी पंजीकरण अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और मुख्य चुनाव अधिकारियों के स्तर के हो सकते हैं। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मंगलवार को राजनीतिक दलों को व्यक्तिगत पत्र भेजे हैं। पत्र में आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से मिलकर एक बैठक करने का सुझाव दिया है, ताकि चुनाव कानून के तहत चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके। 

पिछले हफ्ते चुनाव आयोग की एक बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ), जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) और ईआर को निर्देश दिया था कि वे राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें करें और इन बैठकों से मिले सुझावों का समाधान मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत करें और 31 मार्च तक रिपोर्ट पेश करें। 
विज्ञापन


EC: 'वोटर कार्ड नंबर में दोहराव नया नहीं पहले भी होता था', आयोग 2008-2013 के बीच भी कई वोटर को दिए समान नंबर

आयोग ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे विकेंद्रीकरण के इस तंत्र का सक्रिय रूप से उपयोग करें। राजनीतिक दल इसके द्वारा पहचाने गए 28 प्रमुख हितधारकों में से एक हैं। पत्र में आयोग ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, निर्वाचक पंजीकरण नियम 1960, चुनाव संचालन नियम 1961, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों ने एक विकेंद्रीकृत, मजबूत और पारदर्शी कानूनी ढांचा बनाया है, जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करता है। 
विज्ञापन


संसद में भी गूंजा मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा
मतदाता कार्ड में नंबरों के दोहराव का मुद्दा संसद में भी गूंजा है, जहां लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। कई राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पिछले कुछ वर्षों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में विफल रहा है। 

संबंधित वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें