फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में हाहाकार: अस्पतालों में जगह नहीं, ऑटो बना आईसीयू, बुजुर्ग महिला को वहीं लगाया ऑक्सीजन सिलिंडर 

Tue, 13 Apr 2021 05:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • महाराष्ट्र में रोज हजारों नए मरीज मिल रहे 
  • अस्पतालों में नहीं मिल पा रही है जगह
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा में दी जा रही ऑक्सीजन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी विकराल रूप ले चुकी है। अस्पतालों में जगह नहीं  मिल रही है। सतारा में एक बुजुर्ग महिला की वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह ऑटो रिक्शा में बैठी है और उसके पास बड़ा ऑक्सीजन सिलिंडर लगा है, जिसके जरिए वह प्राणवायु ग्रहण कर रही है। 

विज्ञापन


इस तस्वीर से पता चल रहा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में हालात क्या हैं? अस्पतालों में पैर रखने की जगह नहीं है। जिसे जहां जगह मिले वहीं उसे उपचार मिल जाए, यह जद्दोजहर शुरू हो गई है। समय रहते उपचार मिल जाए, इसलिए महिला को ऑटो रिक्शा में ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने की अस्पताल की पहल की सराहना की जाना चाहिए। 

उस्मानाबाद में कुर्सी पर ही इलाज शुरू
सोशल मीडिया में ऐसा ही एक अन्य वीडिया उस्मानाबाद जिले का वायरल हो रहा है, वहां एक अस्पताल में कुर्सी पर बैठे कोरोना मरीजों को वहीं ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर राहत पहुंचाई जा रही है। इन मरीजों के लिए भी अस्पताल में जगह नहीं मिल पा रही है, इसलिए उन्हें कुर्सी पर बैठाकर ही इलाज दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन नहीं मिलने से हो रही मौतें
महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की कमी के भी मामले सामने आ रहे हैं। ठाणे जिले के वसई में एक मरीज ने ऑक्सीजन नहीं मिल पाने से दम तोड़ दिया। नालासोपारा में भी सात लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं मिलने से उनके स्वजनों की मौत हुई। 

विधायक ने की पीएम व सीएम से अपील
नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम उद्धव ठाकरे से हालात को देखते हुए जल्द कदम उठाने का आग्रह किया है। 

रोज 50 हजार से ज्यादा नए केस
बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से रोज लगातार 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को 51 हजार 751 नए संक्रमित मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें