ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित एसयूएम हॉस्पिटल में सोमवार शाम आग लगने से 23 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दर्जनों मरीज झुलस गए हैं। मरने वालों में ज्यादातर मरीज आईसीयू में भर्ती थे।वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोक संतृप्त परिवारों के साथ दुख प्रकट करते हुए गहरी संवेदनाएं जताई। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर उपचार के लिए एम्स स्थानांतरित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
दूसरी ओर आग लगने के वक्त इस निजी अस्पताल में 500 से ज्यादा मरीज थे। पुलिस ने संभावना जताई है कि आग शाम 7:30 बजे के करीब प्रथम तल पर स्थित डायलिसिस वार्ड से शुरू हुई और तेजी के साथ आईसीयू और अन्य हिस्सों में फैल गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। आग फैलने के साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर चार मंजिला अस्पताल में तत्काल बचाव अभियान शुरू किया।राज्य सरकार ने मेडिकल एजुकेशन एवं ट्रेनिंग निदेशक को घटना की जांच करने के आदेश दिए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अतानु एस नायक ने कहा कि अगर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Fire broke out in ICU ward of Institute of Medical Sciences & Sum Hospital, Bhubaneswar. 5 fire tenders at the spot. pic.twitter.com/mvoZR1uGrQ
— ANI (@ANI_news) October 17, 2016
Got call at 7:41 of fire at the hospital. We safely evacuated patients: Ramesh Chandra, Deputy Fire officer on Bhubaneswar inferno. pic.twitter.com/ZltbTBfirV
— ANI (@ANI_news) October 17, 2016