फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी से पहले पूर्व फौजी रामकिशन ने बेटे से कहे ये आखिरी शब्द

Wed, 02 Nov 2016 08:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
orop
विज्ञापन
वन रैंक-वन पेंशन के मामले में जिस पूर्व फौजी रामकिशन ग्रेवाल ने दिल्ली में जहर खाकर खुदकुशी कर ली है उनका आखिरी ऑडियो सामने आया है। रामकिशन ग्रेवाल ने जहर खाने के बाद अपने बेटे को फोन किया था और बताया था कि वे ओरआरओपी के मामले पर लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्होंने जहर खा लिया है।
विज्ञापन


रामकिशन ने कहा कि सैनिकों के साथ अन्याय हुआ है और इसलिए वे अपनी जान दे रहे हैं। बेटे ने रोते हुए कहा था कि आपने लड़ाई में हार मान ली।रामकिशन ने इसके बाद कहा कि वे उसूलों के लिए जान दे रहे हैं। उनके इस ऑडियो के सामने आने के बाद केंद्र सरकार पर अन्य दलों ने हमला तेज कर दिया है।

जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मृतक के परिवार से मिलने आरएमएल अस्पताल पहुंचे थे, वहीं सीएम केजरीवाल मृतक के बेटे से मिलने जा रहे थे जब दोनों को हिरासत में ले लिया गया। यही नहीं आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने धक्का-मुक्की भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें