फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकपाल का नाम सुझाने के लिए गठित समिति की पहली बैठक आयोजित

Tue, 29 Jan 2019 09:14 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन
भ्रष्टाचार रोधी संस्था लोकपाल के लिए सदस्य चुनने हेतु गठित आठ सदस्यीय समिति ने मंगलवार को अपनी पहली बैठक की। मोदी सरकार द्वारा गठन के चार महीने बाद इस समिति ने पहली बैठक की है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि माना जाता है कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रंजन प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने लोकपाल के प्रमुख और सदस्यों की नियुक्तियों से संबंधित तौर तरीकों पर चर्चा की।

कांग्रेस की चिंताओं के बावजूद बीते वर्ष सितंबर में गठित समिति ने भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य, प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश और इसरो के पूर्व प्रमुख ए एस किरन कुमार को सदस्य बनाया है।
विज्ञापन


उनके अलावा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सखा राम सिंह यादव, गुजरात पुलिस के पूर्व प्रमुख सब्बीरहुसैन एस खंडवावाला, राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ललित के पंवार और रंजीत कुमार समिति के अन्य सदस्य हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें