फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली खरीद समझौतों में भ्रष्टाचार पर चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जांच और कार्रवाई का आदेश

Wed, 26 Jun 2019 09:14 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने पिछली टीडीपी (तेलुगू देशम पार्टी) सरकार के समय के बिजली खरीद समझौतों में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच और इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और दूसरे संबद्ध लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के बुधवार को आदेश दिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिजली क्षेत्र पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में बिजली खरीद और नए बिजली संयंत्रों की स्थापना में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू सरकार में 30 से अधिक मामलों में विभिन्न घोटालों की जांच के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति की स्थापना करने की यह भी घोषणा की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, जगन ने कहा, 'किसने ऊंची दरों पर बिजली खरीदी और किसने ऐसा करने का आदेश दिया? क्या इस बेशर्मी से जनता का पैसा लूटा जाएगा? मामले में जांच की जाएगी और तत्कालीन मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री समेत इस मामले में शामिल दूसरे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में दो सरकारी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) पर बिजली उत्पादकों का 18,375 करोड़ रुपये का बकाया है। वहीं , दूसरी ओर राज्य सरकार पर डिस्कॉम का 10,400 करोड़ रुपये बकाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें