फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ते ‘पाबुक’ चक्रवात को देखते हुए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Sun, 06 Jan 2019 01:48 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने चक्रवाती तूफान की चपेट में आये अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चक्रवात पाबुक द्वीपसमूह की ओर बढ़ रहा है और वर्तमान में यह तूफान अंडमान सागर और उसके आसपास मंडरा रहा है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई है।

ऑरेंज अलर्ट, मौसम की एक चेतावनी है, जिसका मतलब कि लोगों को तैयार रहना चाहिए और खराब या अत्यंत खराब मौसम की आशंका तेज है, जिससे सड़क और हवाई यात्रा बाधित हो सकता है साथ ही जीवन और संपत्ति को भी खतरा हो सकता है।

अभी अंडमान सागर और उसके आस-पास के क्षेत्र के ऊपर मौजूद ‘‘पाबुक’’ पिछले छह घंटे में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रविवार की रात को अंडमान द्वीप को पार करने की संभावना है। इसके बाद चक्रवात के उत्तर-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ने और फिर वापस म्यामां तट की ओर मुड़ने की संभावना है, फिर धीरे-धीरे इसके कमजोर पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सात जनवरी तक अंडमान सागर और मध्यपूर्वी एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों और आठ जनवरी तक मध्यपूर्वी एवं दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने की गतिविधियों को पूरी तरह निलंबित रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें