फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा बोलीं- भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम, पहले चीन डोकलाम से हटाए सेना

Thu, 20 Jul 2017 03:56 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद में मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में किसानों का मुद्दा उठने की वजह से हंगामा इस कदर बढ़ गया कि सदन को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा में एच1बी वीजा समेत चीन की ओर बॉर्डर चीन की ओर से हो रही मनमानी का मुद्दा उठा।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम हैं। उन्होंने चीन को साफ तौर पर कहा है कि पहले डोकलाम से उसे सेना हटानी पड़ेगी, तभी भारत अपनी सेना हटाए जाने पर विचार करेगा। सुषमा स्वराज ने कहा कि सिक्किम-भूटान-तिब्बत ट्राई जंक्शन पर चीन की ओर से हदें पार की जाती हैं, तो ये देश की सुरक्षा पर बड़ा चैलेंज होगा।

संसद में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष का कहना है कि पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने एच1बी वीजा का मुद्दा क्यों नहीं उठाया। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा ने ये बात उठाई और उन्होंने कहा कि केंद्र को इस तरह के बड़े मुद्दों को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन


चीन की ओर से ओबीओआर गतिविधियों पर भी सुषमा स्वराज ने सदन के सामने सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि जैसे ही पता चला कि OBOR में CPEC को शामिल किया जा रहा है, वैसे ही देश ने विरोध करना शुरू कर दिया।
  No mention of H1b visas/Indian IT professionals in joint stmt after PM's US visit, request govt to be sensitive to concerns: A.Sharma in RS pic.twitter.com/8av76LVLCY — ANI (@ANI_news) July 20, 2017
वहीं केंद्र की ओर से सफाई पेश करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि एच1बी वीजा का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इस मुद्दे से जुड़ी कई अहम बातों पर पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच जिक्र हुआ। साथ ही पीएम मोदी ने ट्रंप को भारतीय इंजीनियरों की प्रतिभा का अहसास कराया और ये बताया कि वो अमेरिका की इकोनॉमी में किस कदर अहम भूमिका निभा रहे हैं।
  Without using the word H1B visa there was extensive discussion on its spirit, b/w Pres Trump & PM: EAM Sushma Swaraj in RS pic.twitter.com/zysGebnKfz — ANI (@ANI_news) July 20, 2017
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें