फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर एकजुट हुए विपक्ष के प्रधानमंत्री मोदी पर 10 बड़े हमले

Tue, 27 Dec 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी और सहारा डायरी प्रकरण में मोदी के नाम को मुद्दा बनाते हुए एकजुट हुए विपक्ष ने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला बोला। लखनऊ से हमले की कमान संभाली पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिन्होंने बसपा के बैंक खातों पर ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए प्रधानमंत्री को अन्य पार्टियों के खातों के लेनदेन सार्वजनिक करने की चुनौती दी तो दिल्‍ली में कांग्रेस और तृणमूल ने मोदी को घेरा। आइए डालते हैं प्रधानमंत्री मोदी पर विपक्ष के दस बड़े हमलों पर एक निगाह।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

माया-ममता और राहुल ने किया हमला

- फोटो : ANI
-बीजेपी मीडिया को मैनेज करके हमारी छव‌ि खराब करवाने की कोशिश कर रही हैः मायावती

-पीएम दलित की बेटी से खफा हैं। भाजपा नहीं चाहती क‌ि दलित की बेटी के हाथ मास्टर चाबी आएः मायावती

-प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो भाजपा भी अपने चंदे का हिसाब देः मायावती
-मुझे खास सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि बीएसपी में जो खास लोग हैं बीजेपी अपनी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर सकती हैः मायावती

-पीएम ने नोटबंदी को आतंकवाद की कमर तोड़ने वाला कदम बताया था, लेकिन कश्मीर में आतंकवादियों की जेब से दो हजार के नए नोट मिले, इसका जिम्मेदार कौन हैः राहुल

-नोटबंदी का फैसले का लक्ष्य गरीबों के पैसे के बल पर अमीरों का कर्जा माफ करना आपके तर्क फेल हो रहे हैं मोदी जीः राहुल

-नोटबंदी से कालाधन तो कम नहीं हुआ बल्कि कालाबाजारी बढ़ गई, कैश को बदलने के लिए नया काला बाजार बन गया हैः राहुल 

-सहारा की डायरियों में नाम आने पर शीला दीक्षित ने जांच की मांग की है क्या प्रधानमंत्री मोदी ऐसा कर पाएंगेः राहुल

- नोटबंदी एक मेगा स्कैम है, आजादी के बाद कभी ऐसा नहीं हुआ, इसकी वजह से आज देश की अर्थव्यवथा चरमरा गई हैः ममता बनर्जी

-हम कुछ बोलते हैं तो कहते हैं कि कुछ मत बोलो गब्बर आ जाएगा, ये क्या हैः ममता 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें