फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: ममता बनर्जी की 'हत्या की आशंका' पर विपक्षी सांसद बोले- बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

Mon, 30 Mar 2026 03:23 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सनसनीखेज आरोपों ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। ममता के आरोपों पर अब विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। 
विज्ञापन
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और शत्रुघन सिन्हा - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि कुछ इनपुट होगा तभी ममता बनर्जी बोल रही है, ऐसे इतनी बड़ी बात कोई नहीं बोल सकता है। 

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि यह स्थिति बेहद खतरनाक है। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी पहले भी कई बार राजनीतिक हिंसा का सामना कर चुकी हैं, यहां तक कि वामपंथियों के खिलाफ संघर्ष के दौरान उन्हें गंभीर चोटें भी लगी थीं। कीर्ति आजाद ने सवाल उठाया कि आखिर विपक्ष उनसे क्या चाहता है और क्या इस तरह के माहौल में उनकी सुरक्षा को खतरा नहीं है। ऐसे बयान किसी गंभीर साजिश की ओर इशारा कर सकते हैं।

'अगर कोई वरिष्ठ नेता चेतावनी दे रहा है, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए'
वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव कुमार राय ने ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने तो बहुत कम कहा है। देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जहां लोगों को यह तक तय करने की आजादी नहीं है कि वे क्या खाएं, क्या पहनें, क्या बोलें या क्या लिखें। इस तरह के बयान खुद ही मौजूदा हालात की सच्चाई बयां करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ममता बनर्जी के बयान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में एक पूर्व उपमुख्यमंत्री के निधन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में अगर कोई वरिष्ठ नेता चेतावनी दे रहा है, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Bengal Election: सीएम ममता बनर्जी का तीखा प्रहार, कहा- चुनाव खत्म होते ही गैस-कैश देना बंद कर देगी भाजपा

इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भी राय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को लेकर बार-बार बयान दिए जाते हैं लेकिन सरकार ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनावी भाषणों तक सीमित रह गई है और वास्तविक मुद्दों पर काम करने में विफल रही है।
विज्ञापन


'बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार बनने जा रही'
कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने भी ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उन्होंने इस तरह की बात कही है तो निश्चित रूप से उनके पास कोई इनपुट होगा। उन्होंने भाजपा पर देश में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। उज्जवल रमण सिंह ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की सरकार बनने जा रही है।

इनपुट: आईएएनएस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें