फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: सरकार-विपक्ष में टकराव से होगा नई लोकसभा का आगाज, पेपर लीक पर एकजुट होकर घेरने की तैयारी

Sat, 22 Jun 2024 05:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोमवार और मंगलवार को नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन को मंत्रियों से परिचित कराएंगे। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संयुक्त अभिभाषण और  को 28 जून और एक जुलाई को दोनों सदनों में अभिभाषण पर चर्चा कराई जाएगी। 
विज्ञापन
भारतीय संसद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई लोकसभा की शुरुआत सरकार और विपक्ष के बीच टकराव से शुरू होगी। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में विपक्ष ने पेपर लीक सहित कई दूसरे मुद्दों पर एकजुट हो कर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्ष ने प्रोटेम स्पीकर के पद पर भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब के नियुक्ति को परंपरा की अनदेखी और टकराव मोल लेने की मानसिकता करार दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार और मंगलवार को नव निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री सदन को मंत्रियों से परिचित कराएंगे। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संयुक्त अभिभाषण और  को 28 जून और एक जुलाई को दोनों सदनों में अभिभाषण पर चर्चा कराई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी दो जुलाई को लोकसभा तो तीन जुलाई को राज्यसभा में चर्चा का जवाब देंगे। विशेष सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल का प्रावधान नहीं रखा गया है। 

पहले दिन प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर उठेगा सवाल
विपक्ष की योजना सोमवार को प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति पर सवाल उठाने की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस आशय का संकेत देते हुए कहा कि नियुक्ति मामले में वरिष्ठता और परंपरा का उल्लंघन कर सरकार ने पहले ही दिन से टकराव मोल लेने का इरादा जाहिर किया है। नई लोकसभा में कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश और वीरेंद्र कुमार सबसे वरिष्ठ हैं। दोनों का यह आठवां कार्यकाल है। चूंकि वीरेंद्र मंत्री बन चुके हैं, ऐसे मं यह जिम्मेदारी सुरेश को दी जानी चाहिए थी। सरकार ने जिन भर्तृहरि महताब को यह जिम्मेदारी दी है, उनका बतौर सांसद यह सातवां कार्यकाल है।
विज्ञापन


अभिभाषण पर चर्चा के दिन भी हंगामे के आसार
विपक्ष की रणनीति 28 जून को अभिभाषण पर चर्चा के दिन नीट यूजी और यूजीसी नेट के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में बहस की मांग करने की है। इंडी गठबंधन में शामिल दल इस दिन दोनों सदनों में कार्यस्थगत प्रस्ताव ला कर इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करेंगे। जबकि सरकार की योजना इस विषय पर जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने वाले मानसून सत्र में चर्चा कराने की है।

नड्डा होंगे राज्यसभा में सदन के नेता
केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जल्द ही एक और नई जिम्मेदारी मिलेगी। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में सदन का नेता बनाने का फैसला किया है। इस आशय की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। गौरतलब है कि पीयूष गोयल ने उत्तरी मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें बीती सरकार की तरह ही इस सरकार में भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। नड्डा के पास वर्तमान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ रसायन और उर्वरक मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है।  इसके अलावा उनके पास भाजपा अध्यक्ष पद का भी दायित्व है। बतौर अध्यक्ष उनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें