फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CEC: लोकसभा स्पीकर के बाद अब सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, विपक्ष को लामबंद कर रही टीएमसी

Tue, 10 Mar 2026 05:59 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा होनी है। अब खबर आई है कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा है और इस योजना का नेतृत्व कर रही है टीएमसी। टीएमसी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने भी इसके लिए सहमति दे दी है। 
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्ष लोकसभा स्पीकर के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुटा है। मंगलवार को स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा प्रस्तावित है। तृणमूल कांग्रेस इसके तत्काल बाद सीईसी के खिलाफ नोटिस देने के लिए विपक्ष को लामबंद करने में जुटी है। अगर तृणमूल प्रयास में सफल रही तो, पहला मौका होगा, जब संसद में सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रस्ताव पर कांग्रेस की सहमति का दावा
तृणमूल के वरिष्ठ सांसद ने परिसर में कहा कि प्रस्ताव पर कांग्रेस सैद्धांतिक रूप से सहमत है। शुरुआती स्तर की बातचीत के बाद अन्य दलों से वार्ता जारी है। सहमति बनते ही नोटिस के लिए जरूरी 100 सांसदों के हस्ताक्षर करा लिए जाएंगे।
चुनाव आयोग के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के कारण प. बंगाल में करीब 60 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसके खिलाफ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं। उन्होंने सीईसी पर सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर काम करने के लगातार आरोप लगाए हैं। सोमवार को राज्य के दौरे पर पहुंचे सीईसी ज्ञानेश का मंदिर और एयरपोर्ट पर विरोध किया गया। तृणमूल को लगता है कि सीईसी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर एसआईआर को चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने में कामयाबी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें