वैसे पिछले तीन दिनों में चंद्रबाबू नायडू ने सीताराम येचुरी, डी. राजा, शरद पवार, मायावती और अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सोमवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से कोलकाता में भेंट कर महागठबंधन की रणनीति पर चर्चा की है।
इस बीच सोमवार को पवार ने वाईएसआरसीपी के जगनमोहन रेड्डी और नवीन पटनायक से बात की है। रेड्डी के आंध्र विधानसभा और लोकसभा में श्रेष्ठ प्रदर्शन की संभावना बताई जा रही है। इस क्रम में पवार उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी संपर्क में हैं। भाजपा भी पटनायक के प्रति अपना रुक सकारात्मक बनाए है। इन सबके बीच पटनायक की चुप्पी कयासों को जन्म दे रही है।
इन सबके बीच तीसरे मोर्चे की कवायद को लेकर केसीआर भी सक्रिय हैं। ऐसी भी खबर है कि यदि यूपीए गठबंधन में पिछड़ती है तो तीसरे मोर्चे की कवायद शुरू हो सकती है। इसके अलावा अब गठबंधन छोटे दलों पर भी निशाना साध रहा है। इस क्रम में आंध्र में जनसेना पार्टी के पवन कल्याण को साधने की भी जुगत की जा रही है।
इस बीच विपक्ष की एकता को झटका देते हुए दिल्ली आ रही मायावती ने ऐन मौके पर अपना कार्यक्रम बदल दिया है। अब वह 23 मई को नतीजे आने के बाद वापस लौटेंगी। इससे पहले एग्जिट पोल में गठबंधन के पास और फेल होने के अटकलों के बीच मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश मुलाकात की थी।