फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन टैपिंग का मामला राज्यसभा में उठाने पर राजस्थान में विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

Sat, 20 Mar 2021 06:05 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्यसभा में शुक्रवार को राजस्थान में फोन टैपिंग के मुद्दे को उठाए जाने को लेकर शून्यकाल में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव ने इस मुद्दे को उठाया और देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते फोन टैपिंग के मसलों को लेकर चिंता जताई। 

विज्ञापन


यादव ने इस मामले पर शून्यकाल नोटिस देते हुए सदन से संरक्षण का आग्रह किया।  उन्होंने संविधान और टेलीग्राफ कानून का संदर्भ देते हुए कहा कि वह राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जहां 6 करोड़ लोग हैं। उन्होंने जैसे ही राजस्थान और कांग्रेस मुख्यमंत्री का जिक्र किया तो कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने आपत्ति जताई। रमेश ने कहा कि यादव किसी पार्टी का नाम नहीं ले सकते हैं। इस पर भाजपा और कांग्रेस सांसदों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 

इस पर सभापति ने हस्तक्षेप किया तो भाजपा सांसद यादव ने साफ किया कि वह राज्य का नहीं, देश के नागरिकों का विषय उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के फोन टैप किए जा रहे हैं और इसके जरिये इंडियन टेलीग्राफ कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसदों के शोरशराबे के बीच यादव ने कहा कि वह किसी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह सदन का संरक्षण चाहते हैं क्योंकि वह राजस्थान की 6 करोड़ जनता और कांग्रेस के असंतुष्ट नेता हैं,  उनके सांविधानिक अधिकारों और उन्हें खंडित किए जाने का मुद्दा उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें