फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतने के लिए लड़ेगा विपक्ष का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार : कांग्रेस

Sat, 13 May 2017 05:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष का उम्मीदवार जीतने के लिए मैदान में उतरेगा। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि मतों के हिसाब से भले ही राजग का पलड़ा भारी हो, लेकिन इस चुनाव में व्यक्ति और व्यक्तित्व भी अहमियत रखता है। इसके लिए विपक्षी दलों में सहमति बनी है। सभी संभावित कदम उठाए जा रहे हैं। सभी दल खुले दिल और सोच के साथ मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। संभावित नामों को लेकर खाका खींचा जा चुका है।
विज्ञापन


कांग्रेस राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुनावों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की बीमारी के चलते विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला भले ही रुका हो, लेकिन पार्टी के नेताओं की ओर से संभावित उम्मीदवार के फार्मूले पर बातचीत जारी है। सिंघवी ने कहा विपक्ष चुनाव को लेकर पूरी तरह से संजीदा और आश्वस्त है। विपक्षी पार्टियों की एकजुटता और बेहतर उम्मीदवार हमें चुनाव में जीत दिलाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष को जल्द ही टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा बसपा नेता मायावती से मुलाकात करेंगी। उन्होंने हाल में कुछ नेताओं से टेलीफोन पर बात की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस को उम्मीद थी कि मई के अंत तक विपक्ष की ओर से तय नाम सामने आ जाएगा। हालांकि कुछ विपक्षी पार्टियां चाहती हैं कि पहले एनडीए अपना उम्मीदवार तय करे ताकि उसे यह कहने का मौका न मिले कि आमसहमति बनाने की कोशिश नहीं की गई। कांग्रेस के रुख से साफ है कि विपक्ष हर हाल में अपना उम्मीदवार उतारने का तैयार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें