International Child Art Competition 2017
'इंटरनेशनल चाइल्ड आर्ट कम्पटीशन-2017' में भाग लेना चाहते हो, तो कमर कस लो। इसमें विद्यार्थी समूह में कम से कम 50 एंट्रीज भेज सकते हैं। जो बच्चे अकेले इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वे कम से कम पांच एंट्रीज भेजें। यह कम्पटीशन पांच ग्रुप ए से लेकर ई में बंटा हुआ है।
ए ग्रुप में पहली कक्षा के विद्यार्थी, बी ग्रुप में दूसरी से चौथी कक्षा के विद्यार्थी आदि भाग ले सकते हैं। इसमें किसी भी विषय या थीम पर आर्ट वर्क बना सकते हो। मीडियम वाटर कलर, पेस्टल्स, पेंसिल, एक्रेलिक, क्रेयॉन्स, ऑयल पेंट्स आदि है। इसके लिए किसी भी पेपर या कैनवस शीट का इस्तेमाल कर सकते हो।
आर्ट वर्क के ऊपर अपना नाम लिखने से बचना। एंट्रीज को पार्सल के जरिए भेज सकते हो। पार्सल के ऊपर अपना नाम, शिक्षक का नाम, स्कूल का नाम, शहर आदि लिखकर भेजो। अवॉर्ड जीतने वाली सभी पेंटिंग्स को वेबसाइट www.starcreativeart.org पर 15 जनवरी 2018 को डिस्प्ले किया जाएगा।
इसमें ड्रॉइंग, कार्टून, ग्रीटिंग, कैनवस पेंटिंग की कैटेगरी शामिल की गई है। जीतने वाले विद्यार्थियों को इनाम दिया जाएगा। सभी एंट्रीज 30 नवंबर तक पहुंच जाने चाहिए। अधिक जानकारी के लिए www.starcreativeart.org पर क्लिक करो